चुरहट को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करो: अजय सिंह

सीधी। चुरहट विधानसभा के विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि पिछले तीन दिनों की भारी बारिश ने किसानों की फसलों को पूरी तरह चौपट कर दिया है। खेतों में पानी भरने से धान की फसल गल रही है, जबकि रबी फसलों की बुवाई भी प्रभावित हुई है। उन्होंने स्थिति को कृषक आपदा बताते हुए कहा कि यह किसानों के लिए केवल फसल नहीं, बल्कि जीविका और उम्मीद का भी नुकसान है। अजय सिंह ने राज्य सरकार से तुरंत सर्वे कराकर फसल हानि का आकलन, राहत व मुआवजा देने, जल निकासी की व्यवस्था और विशेष राहत शिविर शुरू करने की माँग की। उन्होंने कहा कि चुरहट और आसपास के गाँवों में सड़कें टूट गई हैं और घरों में पानी घुस आया है। सिंह ने सरकार से सीधी जिले को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर राहत पैकेज की घोषणा की अपील की।

Next Post

फर्जी इलेक्ट्रो होम्योपैथी कोर्स पर प्रतिबंध लगे: भूपेंद्र गुप्ता

Thu Oct 30 , 2025
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय में चल रहे इलेक्ट्रो होम्योपैथी कोर्स को फर्जी करार देते हुए राज्यपाल मंगूभाई पटेल से तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कोर्सों से 10वीं-12वीं पास विद्यार्थी डॉक्टर बनकर आदिवासियों […]

You May Like