नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने विधानसभा सत्र बढ़ाने की मांग की, राज्यपाल, स्पीकर और सीएम को लिखा पत्र

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगामी 16वीं विधानसभा के सप्तम सत्र (दिसंबर 2025) की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सिंघार ने कहा कि अधिसूचना के अनुसार यह सत्र 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक केवल चार कार्य दिवसों का है, जो प्रदेश के ज्वलंत और जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि प्रदेश के सामने कई गंभीर विषय हैं जिन पर विस्तार से विचार-विमर्श आवश्यक है, परंतु सीमित सत्र अवधि में यह संभव नहीं हो सकेगा। सिंघार ने आग्रह किया कि लोकतांत्रिक परंपरा और जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सत्र की अवधि बढ़ाई जाए ताकि सत्ता और विपक्ष दोनों को व्यापक बहस का अवसर मिल सके।सिंघार ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और जनता की आवाज को वहाँ पूरी गंभीरता से सुना जाना चाहिए। सत्र का विस्तार इसी भावना को सशक्त करेगा।

Next Post

ओरछा को मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन! सिंधिया की रेलमंत्री से मांग, राम भक्तों को होगा तीन तीर्थों का दर्शन लाभ

Thu Oct 30 , 2025
टीकमगढ़: श्री राम राजा सरकार की पावन नगरी और विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल ओरछा के लिए जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ओरछा से होकर गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन की मांग की है। […]

You May Like