सिंगरौली: सांसद डॉ. राजेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, कलेक्टर गौरव बैनल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद मिश्र ने सीधी–सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-39) के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया और एमपीआरडीसी अधिकारियों को कार्य योजना सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर बिलिंग की शिकायतों पर सत्यापन सुनिश्चित करने, नल-जल योजना व हैंडपंप मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक शाह ने डीएमएफ फंड से विद्यालयों के लिए स्वीकृत राशि की जानकारी अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा।
