बाइक स्टंटबाजों का उत्पात, बगडोना में बसों के शीशे तोड़े

सारनी। बगडोना क्षेत्र में रात के समय बाइक चलाने वाले युवकों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि छह बाइक सवार युवक रोजाना रात लगभग 11:30 बजे मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते हैं और स्टंट करते हैं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बुधवार रात इन युवकों ने हद पार करते हुए छिंदवाड़ा जिले की चार बसों के शीशे फोड़ दिए। इनमें एमपी 28 पी-0270 और एमपी 28 पी-0452 क्रमांक की बसें शामिल हैं।

बजरंग दल जिला सह मंत्री लक्ष्मीकांत पांडे ने पाथाखेड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ये बाइक सवार दिन में भी स्वागत द्वार से हवाई पट्टी तक तेज रफ्तार में स्टंट करते देखे जाते हैं। व्यापारियों को इस समस्या की जानकारी है, पर विवाद से बचने के लिए वे चुप हैं। पांडे ने कहा कि बजरंग दल का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बगडोना में हाई-सिक्योरिटी कैमरे और पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना की मांग करेगा।

Next Post

भाजपा ने शहरों को अव्यवस्था का केंद्र बना दिया: डॉ.चौधरी

Wed Oct 29 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. विक्रम चौधरी ने आरोप लगाया है कि उसने अपने दो दशक के शासनकाल में शहरों को विकास के बजाय अराजकता, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के केंद्रों में बदल दिया है। डॉ. चौधरी ने कहा कि भाजपा को हमेशा “शहरों की पार्टी” कहा गया, […]

You May Like