ठंडी हवाओं और कोहरे से बढ़ी सर्दी, बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी

रायसेन। जिले में डिप्रेशन, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम का मिजाज लगातार तीसरे दिन भी बदला नजर आया। बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाओं के साथ फुहारें गिरने से सर्दी का अहसास बढ़ गया। बच्चों ने गर्म कपड़ों में स्कूल का रुख किया। शनिवार और रविवार की हल्की बारिश के बाद से दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।

बुधवार को शहर में दिनभर बादल और धुंध छाई रही। सुबह गिरी हल्की बारिश से तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में तेज बारिश से दलहनी फसलों की बोआई प्रभावित हुई है। जिन किसानों ने हाल ही में बोआई की थी, उन्हें नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बारिश थमने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा।

धान की फसल पर भी असर दिखने लगा है। कई खेतों में फसलें झुक गई हैं और बालियों में दाना पतला होने लगा है। किसानों का कहना है कि लगातार नमी के कारण दानों की चमक भी फीकी पड़ गई है। दशहरे मैदान में बुधवार को कम किसान ही उपज लेकर पहुंचे, क्योंकि खेतों में नमी बढ़ने से कटाई का काम ठप पड़ा है।

Next Post

श्मशान घाट डूब क्षेत्र में आने से परेशान मुकरबा निवासी, नई भूमि आवंटन की मांग

Wed Oct 29 , 2025
बेगमगंज। नगर के वार्ड क्रमांक 2 स्थित मुकरबा मोहल्ले के रहवासियों ने श्मशान घाट की भूमि बीना नदी डेम के डूब क्षेत्र में आने से गहरी चिंता जताई है। इस संबंध में नागरिकों ने एसडीएम के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार शुक्ला को सौंपते हुए श्मशान घाट के लिए वैकल्पिक […]

You May Like

Play sound