सत्य निष्ठा : हमारी साझा जिम्मेदारी,विश्वविद्यालय में कुलपति ने दिलाई शपथ

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के परिपालन में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025” आयोजित किया जा रहा है । जिसकी थीम ‘सत्यनिष्ठा : हमारी साझा जिम्मेदारी’ है ।विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है । हमारा विश्वास है कि भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी सम्बंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है । इस अवसर पर कुलपति ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया। इस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

Next Post

भाजपा ने इंदौर के जिला पदाधिकारियों का ऐलान किया, आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री बनाए गए

Tue Oct 28 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से इंदौर जिले के भाजपा जिला पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की गई है। घोषित सूची के अनुसार जिले में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। पार्टी संगठन के अनुसार, यह […]

You May Like