नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी ।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह 29 और 30 अक्टूबर को वायनाड दौरे पर रहेंगी और इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जाएंगी । वह वायनाड में राजीव गांधी मेमोरियल सरकारी आयुर्वेद औषधालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा मोबाइल डिस्पेंसरी के लिये एंबुलेंस को हरी झंडी दिखायेंगी और कोडेनचेरी ग्राम पंचायत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लेंगी।
वह सुल्तान बाथरी में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के अलावा कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगी।
प्रियंका गांधी का दो दिवसीय वायनाड दौरा
