
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छठ महापर्व की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा है कि हमारी संस्कृति सूर्य आधारित संस्कृति है और जल से जीवन मिलता है। दोनों का संगम प्रकृति का अनुपम महापर्व है, छठ पूजा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जय छठी मइया! पूर्व की दिशा से आने वाली कठिनाई को हर काल में अपने सीने पर झेलते हुए देश की सुख-समृद्धि की कामना करता है बिहार।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने आज शाम इंदौर में व्रती माताओं-बहनों के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा कल प्रातः उज्जैन में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों और सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान सूर्य से सबके सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
