नपा ने शुरु की घाट की सफाई,इंदौर नाका घाट भारी कचरे और मलबे से पटा था

ब्यावरा। स्थानीय अजनार नदी स्थित घाट की दुर्दशा को दूर करने आखिरकार रविवार को नपा का अमला इंदौर नाका घाट पर पहुंचा तथा सफाई कार्य शुरु किया गया.

उल्लेखनीय है कि नवभारत द्वारा अपने रविवार के अंक में अजनार नदी घाट की दुर्दशा, कैसे करेंगे दीपदान शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर का प्रकाशन किया गया था. इसके बाद रविवार को नपा का अमला इंदौर नाका घाट पहुंचा तथा वहां सफाई कार्य शुरु किया गया.

रविवार को नपा का अमला घाट स्थल पर पहुंचा तथा वहां से मलबा, कचरा एवं प्रतिमाओं के अवशेष वहां से हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया. नवरात्रि के समापन पर इंदौर नाका घाट पर डेम के यहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. किंतु प्रतिमाओं के अवशेष अभी तक वहीं पर थे. अब दीपदान करने का सिलसिला भी शुरु होगा. ऐसे में नदी घाट की दुर्दशा व्यथित कर रही थी. नपा द्वारा घाट की दुर्दशा की सुध लेते अब सफाई कार्य शुरु किया गया.

Next Post

ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने से यात्री हुए परेशान, कोटा-इंदौर ट्रेन का प्लेटफार्म 1 की जगह 2 करने से हुई भागदौड़

Sun Oct 26 , 2025
ब्यावरा। रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब 1 नंबर पर आने वाली कोटा-इंदौर ट्रेन का प्लेटफार्म बदलते हुए उसे 2 नबंर पर कर दिया गया. ऐसे में यात्रियों को आनन-फानन में ओव्हर ब्रीज पार कर 2 नंबर प्लेटफार्म पर जाना […]

You May Like