मनीष पॉल दिवाली की छुट्टियां बिताकर एनर्जेटिक अंदाज़ में ‘वन’ की शूटिंग पर लौटे

मुंबई, 26 अक्टूबर (वार्ता) अपनी जबरदस्त एनर्जी और बेहतरीन चार्म के लिए मशहूर मनीष पॉल दिवाली की छुट्टियों के बाद एक बार फिर अपनी अगली फिल्म ‘वन’ की शूटिंग पर लौट आए हैं।

मनीष पॉल ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के ज़रिये शेयर करते हुए अपने दर्शकों तक पहुंचाई है।

मनीष पॉल फिल्म “वन” में एक बेहद दिलचस्प और रहस्यमयी किरदार में नज़र आएंगे, जो हाल ही में रिलीज़ हुई ‘ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में उनके निभाए गए किरदार से बिल्कुल अलग होगा।

बालाजी टेलीफिल्म्स की आगामी फिल्म ‘वन’ में मनीष पॉल के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया भी नज़र आएंगे। मनीष पॉल की दिवाली ब्रेक के बाद फिल्म सेट पर वापसी उनके दमदार करियर का एक और रोमांचक अध्याय साबित होने जा रही है। ‘वन’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्मों के साथ मनीष एक बार फिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा से पर्दे पर चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं।

 

 

Next Post

उत्तराखंड के मुनिकीरेती में दोस्त ने की दोस्त हत्या

Sun Oct 26 , 2025
टिहरी गढ़वाल 26 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिले के मुनिकीरेती में कल देर रात एक व्यक्ति ने चाकू मारकर अपने दोस्त की हत्या दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अजय निवासी शीशम झाड़ी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शराब की दुकान के पास दोनों […]

You May Like