चावल, दाल, खाद्य तेलों में साप्ताहिक तेजी

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी रही जबकि गेहूं और चीन के दाम कमोबेश स्थिर रहे।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 30 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,863.88 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,859.70 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत 11 रुपये बढ़कर 3,324.16 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी।

बीते सप्ताह सरसों तेल की औसत कीमत 83 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल में 42 रुपये की तेजी रही। मूंगफली तेल 32 रुपये और सोया तेल 56 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमखी तेल की कीमत 69 रुपये और वनस्पति की 48 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत में 16 रुपये प्रति क्विंटल की साप्ताहिक तेजी दर्ज की गयी। चना दाल की कीमत 21 रुपये और मूंग दाल की 42 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 110 रुपये और उड़द दाल 33 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 21 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। वहीं, चीनी के भाव में कमोबेश टिकाव रहा।

Next Post

मनीष पॉल दिवाली की छुट्टियां बिताकर एनर्जेटिक अंदाज़ में ‘वन’ की शूटिंग पर लौटे

Sun Oct 26 , 2025
मुंबई, 26 अक्टूबर (वार्ता) अपनी जबरदस्त एनर्जी और बेहतरीन चार्म के लिए मशहूर मनीष पॉल दिवाली की छुट्टियों के बाद एक बार फिर अपनी अगली फिल्म ‘वन’ की शूटिंग पर लौट आए हैं। मनीष पॉल ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के ज़रिये शेयर करते […]

You May Like