जबलपुर: पुलिस ने पिछले 24 घंटे में गुंडे-बदमाशों, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। फरार 44 म्यादी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है इसके अलावा 15 व्यक्तियों के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 25 पाव देशी, अंग्रेजी एवं 93 लीटर कच्ची शराब, जप्त की गयी।
4 व्यक्तियो के खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 1 तलवार, 3 चाकू जप्त किये गये।
