रायगढ़ में स्टील संयंत्र में विस्फोट होने से चार मजदूर घायल

रायगढ़ 24 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल स्थित एनआरवीएस स्टील संयंत्र के फर्नेस सेक्शन में अचानक विस्फोट होने से एक मजदूर गंभीर रुप से झुलस गया और तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जोरदार धमाका होने से चारों ओर घना धुआं फैल गया। घटना से पूरे क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

इस हादसे में संंयंत्र का एक मजदूर राम नारायण यादव, निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। तीन अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है।

सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

 

Next Post

शमी, किशन, ईश्वरन शनिवार से होंगे रणजी एक्शन में

Fri Oct 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (वार्ता) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के शनिवार से शुरु हो रहे दूसरे दौर में अनुभवी टेस्ट खिलाड़ी मोहम्मद शमी, ईशान किशन और अभिमन्यु ईश्वरन अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। शमी की तेज गेंदबाजी और अनुभव ईडन गार्डन्स में बंगाल के आक्रमण की अगुवाई करेगा, जबकि […]

You May Like