टीकमगढ़ में स्ट्रीट डॉग ने दो बच्चों पर किया हमला

टीकमगढ़: गुरुवार को शहर के मोटे का मोहल्ला में एक स्ट्रीट डॉग ने दो बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमले में 7 वर्षीय अरहान और 14 वर्षीय आरिश घायल हुए हैं। आरिश ने बताया कि वह दुकान से टॉफी खरीदकर घर लौट रहा था, तभी अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। सड़क पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर कुत्ते को भगाया। इस हमले में आरिश के पैर में दो जगह चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से आवारा कुत्तों की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों जैसे सेल सागर चौराहा, मोटे का मोहल्ला और नरईया मोहल्ला में कुत्तों के झुंड घूमते हैं। दुकानदार अक्सर सड़क पर मीट और मुर्गी के पंख फेंक देते हैं, जिससे कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं। अभिभावकों को बच्चों पर सतर्क रहने की चेतावनी भी दी गई है।

Next Post

ढाई दशक बाद भी आम लोगों के लिए फुटपाथ खाली कराने में फेल रहे जनप्रतिनिधि-अधिकारी

Fri Oct 24 , 2025
सागर:बुंदेलखंड के प्रमुख शहर सागर में जामा मस्जिद के चारों ओर पैदल चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ आज भी आमजन के लिए खाली नहीं हो सके हैं। पिछले ढाई दशक से यहां सड़क पर फल विक्रेताओं, ठेलों और मनहारी की दुकानों को हटाने की कोशिशें होती रही हैं, लेकिन […]

You May Like