भोपाल: जिले में तेज आवाज वाले पटाखों और कार्बाइड पाइप गन पर प्रतिबंध के तहत पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला अपराध क्रमांक 890/25 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी मोहम्मद ताहा (27) निवासी एहसान नगर पर अवैध रूप से कार्बाइड पाइप गन बेचने का आरोप है।
पुलिस ने उसके कब्जे से 10 किलो कार्बाइड और 4 पाइप गन बरामद किए हैं।
प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 5, 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 एवं 288 BNS के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जिले में कार्बाइड गन के अवैध विक्रय और उपयोग पर लगाई गई पहली ठोस कार्रवाई मानी जा रही है।पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे अवैध पटाखों या कार्बाइड गन के कारोबार के बारे में जानकारी दें ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
