
जबेरा/दमोह। जबेरा थाना अंतर्गत एक ग्राम में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि बुधवार रात 9:30 बजे एक 11 वर्षीय मासूम लड़के के साथ महेंद्र गौड़ ने तालाब के किनारे आपराधिक कृत्य किया।
पीड़ित के परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल जबेरा थाने में दी। थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही उन्होंने टीम गठित की और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया के निर्देशन में, एसडीओपी देवी सिंह के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस की तत्पर कार्रवाई के बाद 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने में जबेरा पुलिस स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
