मध्यप्रदेश आर्थिक बदहाली की ओर बढ़ रहा : कमलनाथ

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश भ्रष्टाचार और आर्थिक बदहाली की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि प्रदेश सरकार न तो अपने संसाधनों से राजस्व का प्रबंधन कर पा रही है और न ही केंद्र सरकार से वह राशि प्राप्त कर पा रही है जो राज्य को चालू वित्त वर्ष में आवंटित है।

कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को चालू वित्त वर्ष में 44,000 करोड़ रुपये देने थे, लेकिन अब तक केवल 8,000 करोड़ रुपये ही मिले हैं, जो तय राशि का लगभग 18 प्रतिशत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश को मिलने वाली 8,500 करोड़ रुपये की राशि भ्रष्टाचार के कारण अब तक एक भी पैसा नहीं मिला।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा जैसी गरीब और वंचित तबकों से जुड़ी योजनाओं में भी प्रदेश को स्वीकृत राशि के मुकाबले बहुत कम पैसा मिला है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आह्वान किया कि वित्तीय कुप्रबंधन पर अंकुश लगाते हुए भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की जाए और जनकल्याण की योजनाओं के लिए निर्धारित राशि समय पर उपलब्ध कराई जाए। कमलनाथ ने एक्स पर ट्वीट में यह भी कहा कि प्रदेश की छवि भ्रष्टाचार के कारण इतनी खराब हो गई है कि भाजपा की केंद्र सरकार मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर पा रही।

Next Post

आमला में आग से सड़क किनारे की चार दुकानें जलकर खाक

Tue Oct 21 , 2025
आमला। दीपावली की रात बैतूल जिले के आमला में सरकारी अस्पताल के सामने सड़क किनारे स्थित चार दुकानों में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजे की है। मौके पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू […]

You May Like