इंदौर:गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक स्क्रैप दुकान में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर काबू पाया. फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि गांधी नगर के नया बसेरा में एक बंद स्क्रैप दुकान में आग लगी है. मौके पर पहुंची टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया.
इसके अलावा शाम करीब 6 बजे साकेत नगर मेन रोड पर कचरे में आग लगने की सूचना मिली, जिसे भी टीम ने तुरंत बुझा दिया. इसी तरह रात 2:35 बजे लोहामंडी और ट्रांसपोर्ट नगर में आग लगने की अलग-अलग सूचनाएं मिलीं. लोहामंडी में टीम पहुंची तो आग पहले ही बुझा दी गई थी, जबकि ट्रांसपोर्ट नगर में कोई आग नहीं पाई गई
