उज्जैन में टी राजा ने कहा लागू होगा एनसीआर 20 नव जोड़ों को महाकाल दर्शन कराने लाए

उज्जैन। हैदराबाद के गोश महल से बीजेपी के विधायक टी. राजा ने उज्जैन में कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है। उज्जैन में बिना नींव की मस्जिद का भी एएसआई सर्वे होना चाहिए। धार की भोजशाला में होने वाली नमाज रोकना चाहिए। उज्जैन शहर में महाकाल मंदिर से 1 किलो मीटर के दायरे में आने वाली नॉनवेज की कई दुकानें है। ये सब बंद होना चाहिए। टी. राजा सिंह ने उज्जैन में दावा कर कहा जल्द एनआरसी लागू होगा। इस पर सवाल उठाने वाले लोग नासमझ हैं। यह नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहीं। टी राजा हर साल संस्था के जरिए सामूहिक विवाह करवाते हैं। नवविवाहित जोड़ों को वे देश के धार्मिक शहरों में ले जाकर दर्शन करवाते हैं। इस बार वे 20 जोड़ों को लेकर उज्जैन आए और ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन कराए।

Next Post

फिर बिगड़ सकता है मौसम, रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की तेजी

Sat Mar 16 , 2024
हवा की गति हुई 8 किलोमीटर, होली तक बना रहेगा उतार-चढ़ाव उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिसका असर एक बार फिर मौसम पर पड़ता दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार से फिर बदलाव का अलर्ट जारी किया है। […]

You May Like