मैक्रों ने कहा यूक्रेन का बहुत जल्द पतन हो सकता है – रिपोर्ट

पेरिस, 22 मार्च (यूएनआई) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एलिसी पैलेस में फ्रांसीसी राजनेताओं के साथ एक बैठक में कहा कि यूक्रेन का पतन बहुत जल्द हो सकता है।

यह जानकारी पोलिटिको ने एक बैठक प्रतिभागी के हवाले से दी।
मैक्रों ने यह बयान यूरोपीय संसद के आगामी चुनावों की चर्चाओं के संदर्भ में दिया।

फरवरी के अंत में यूक्रेन पर पेरिस की मेजबानी वाले सम्मेलन के बाद, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि पश्चिमी नेताओं ने यूक्रेन में सेना भेजने की संभावना पर चर्चा की थी, हालांकि इस पर कोई सहमति नहीं बनी लेकिन कुछ भी खारिज नहीं किया जा सकता।

10 मार्च को, पोलिश विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने कहा कि नाटो सैनिक पहले से ही यूक्रेन में मौजूद थे, लेकिन उनकी संख्या और मूल देशों का कोई विवरण नहीं दिया।

Next Post

केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच : मान

Fri Mar 22 , 2024
नयी दिल्ली 22 मार्च (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और सोच को कैसे गिरफ़्तार किया जा सकता है। श्री भगवंत मान ने एक्स पर आज कहा “अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे […]

You May Like