नो एंट्री में घुसे 20 भारी वाहन, पुलिस ने वसूला एक लाख का जुर्माना

इंदौर:शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने एक दिन में की सख्त कार्रवाई नो एंट्री में प्रवेश करने वाले 20 ट्रकों पर किया चालान, एक लाख रुपए जुर्माना वसूलकर शासन खाते में जमा.वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर निगरानी बढ़ाई है, जिसके तहत शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक, नो एंट्री क्षेत्र में घुसने वाले भारी वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया.

इस दौरान पुलिस ने 20 ट्रक चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए समन शुल्क वसूल कर शासन के खाते में जमा कराया. पुलिस ने सभी वाहन चालकों को हिदायत दी कि वे निर्धारित समय व मार्ग का पालन करें, ताकि शहर में यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके. पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

शिवपुरी में विधायक ने 200 फुटपाथ कारोबारियों को फिर वापस दिलाई जगह

Sun Oct 19 , 2025
शिवपुरी: नगरपालिका ने ठेले और फुटपाथ वाले दुकानदारों को कोर्ट रोड से हटा दिया था और संजय लॉज में शिफ्ट कर दिया था। संजय लॉज में ग्राहक नहीं आ रहे थे इस कारण यह दुकानदार परेशान होने लगे थे, यह दुकानदार 10 हजार से लेकर 50 हजार का माल दीपावली […]

You May Like