गेहूं-चावल मजबूत, चीनी, दालें नरम, खाद्य तेलों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव में तेजी रही। गेहूं की कीमतों में भी मजबूती देखी गयी। वहीं, चीनी और दालों के भाव टूट गये जबकि खाद्य तेलों में मिश्रित रुख रहा।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 60 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,834.21 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं भी 11 रुपये महंगा होकर 2,860.50 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत 3,312.81 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही।

बीते सप्ताह सरसों तेल की औसत कीमत 74 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। पाम ऑयल में तीन रुपये की तेजी रही। मूंगफली तेल 90 रुपये और सोया तेल 85 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। सूरजमखी तेल की कीमत कमोबेश स्थिर रहा। वनस्पति की कीमत 63 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।

दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत में 55 रुपये प्रति क्विंटल की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी। चना दाल की कीमत 23 रुपये और मूंग दाल की 25 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। तुअर दाल 110 रुपये और उड़द दाल 90 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 12 रुपये प्रति क्विंटल टूट गये। चीनी में भी 23 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

 

Next Post

कैदियों ने जेल के सरकारी बैंक खाते से की साइबर ठगी, उड़ा दिए 52 लाख....का मैसेज फर्जी वायरल

Sun Oct 19 , 2025
सतना:फेसबुक सोशल मीडिया रील प्लेटफार्म में मिस्टर फैक्टिशियन नाम की आईडी से एक फर्जी मैसेज चला, जिसमें उल्लेख किया गया कि कैदियों से अब जेल भी सुरक्षित नहीं है, मध्य प्रदेश की सतना जेल में हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां बंद कैदियों ने जेल के सरकारी बैंक खाते […]

You May Like