सराफा,इलेक्ट्रानिक,बर्तन,रेडीमेड व वाहन बाजार में बरसा धन

खंडवा। दीपावली के दो दिन पहले धनतेरस पर बाजार में जमकर धन बरसा। सराफा, इलेक्ट्रानिक, बर्तन, रेडीमेड बाजार व वाहन बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे।

महंगाई को पीछे छोड़ते हुए लोगों ने अपनी जरूरत की वस्तुएं जमकर खरीदी। शहर के बाजारों में सुबह जहां कम भीड़ नजर आई, वहीं शाम के समय भीड़ देखी गई। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के हृदय स्थल घंटाघर के चारों ओर सडक़ों पर लगी दुकानों से भी लोगों ने जमकर खरीदी की।

रेडीमेड का बढ़ा चलन

दीपावली पर नए वस्त्र सिलवाने के बजाय लोगों ने रेडीमेड वस्त्र खरीदना उचित समझा। धनतेरस पर रेडीमेड बाजार में ग्राहकों द्वारा जमकर खरीदी की गई। बाम्बे बाजार, बुधवारा बाजार, खडक़पुरा सहित शहर के कई कपड़ा बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे।

पटाखा बाजार में

चहल पहल बढ़ी

शनिवार को दोपहर बाद पटाखा बाजार ने जोर पकड़ा। शाम के समय ग्राहकों द्वारा पटाखा दुकानों से जमकर खरीदी की गई। बाजार में बच्चों द्वारा जहां फूलझड़ी, टिकली, अनार, सांप गोली,चकरी आदि की खरीदी की तो युवाओं ने रस्सी बम,बुलेट बम, राकेट,बड़े व छोटे बम अधिक खरीदे। पटाखा व्यवसायियों द्वारा धनतेरस पर जमकर बिक्री की गई।

खरीदे टीवी और फ्र ीज

इलेक्ट्रानिक बाजार में भी खरीदी व बिक्री अच्छी रही। लोग इस धनतेरस पर अपने घर टीवी, फ्रीज,सहित अन्य आयटम लेकर आए। शहर के बड़े इलेक्ट्रानिक शॉप के अलावा छोटी दुकानों पर भी इलेक्ट्रानिक सामान की खरीदी के लिए अधिक भीड़ रही।

सडक़ों पर आईं दुकानें

त्यौहार के दिन शहर के सभी मार्गों पर अतिक्रमण देखने को मिला। फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों के अलावा हाथठेला व्यवसायियों के साथ ही दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को 10 से 12 फीट बाहर कर व्यापार किया गया। दुकानें इस तरह सडक़ों पर आ जाने से बाजार में खरीदी करने आए ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राहगीर व दो पहिया वाहन चालक बार-बार जाम में फंसते रहे।

 

शाम को ग्राहकों से पट गए बाजार

 

शनिवार सुबह बाजारों में नाममात्र की भीड़ रही। दोपहर से शाम होते होते शहर के सभी बाजार ग्राहकों से सटे पड़े थे। लोगों ने शाम के समय अपनी जरूरतों के सामान खरीदे। शुभ मुहूर्त में सराफा व बर्तन बाजार में महिलाओं ने सोने-चांदी के आभूषण व बर्तनों की खरीदी की। दो पहिया, चार पहिया वाहन भी अधिक मात्रा में बिके। बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखकर करोड़ों के व्यापार से इंकार नहीं किया जा सकता। धनतेरस पर बर्तन बाजार में अच्छी चहल पहल रही। घर में ग्रहस्थी जमाने में उपयोगी बर्तन की खरीदी महिलाओं द्वारा की गई। सबसे अधिक भीड़ बर्तन बाजार में देखी गई। हालांकि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अच्छी ग्राहकी देखी गई।

Next Post

ईडी ने फर्जी पासपोर्ट रैकेट के मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार किया

Sat Oct 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने पाकिस्तानी नागरिक द्वारा चलाए जा रहे फर्जी पासपोर्ट रैकेट के मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। ईडी ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदुभूषण हलदर उर्फ दुल्लाल को ‘आजाद मलिक’ नाम से फर्जी पहचान रखने […]

You May Like