
सागर।धनतेरस और दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए 18 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2025 तक सागर नगर के कटरा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इस दौरान प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक तीन पहिया (ऑटो, आपे, लोडर) और चार पहिया (कार, जीप आदि) वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
प्रतिबंधित वाहन तीन मढ़िया, एलिवेटेड कोरिडोर, राधा तिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा, राहतगढ़ बस स्टैण्ड वनवे से कटरा की ओर प्रवेश नही कर सकेगें, इसके अतिरिक्त तीन बत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनो ओर किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी, संभावित भीड को देखते हुये वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध को अतिरिक्त समय के लिये घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।यातायात पुलिस शहर के समस्त नागरिकों से यह अनुरोध करती है कि उपरोक्त मार्गों से अपने तीन पहिया, चार पहिया (आटों, आपे, लोडर आपे, कार) इत्यादि वाहनों का प्रवेश उक्त स्थानों से नही करेगें। कटरा से तीन बत्ती तक जो वाहन पार्क किये गये है उन्हे हटाकर म्युनिसिपल स्कूल के अंदर पार्क करना सुनिश्चित करे अन्यथा ऐसे वाहनों को क्रेन से हटवाया जावेगा जिससे वाहन में होने वाली संभावित क्षति की जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी।
