देवभूमि क्रिकेट महाकौथिग में 64 टीमें – 960 खिलाड़ी

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) 6वां टी-20 देवभूमि क्रिकेट महाकौथिग का आयोजन रविवार 26 अक्टूबर-2025 से नोएडा क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर- 21 में किया जाएगा जिसमें उत्तराखण्ड के मूल खिलाड़ियों की 64 टीमें भाग लेगी।
शुक्रवार को गढ़वाल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में देवभूमि क्रिकेट महाकौथिग के अध्यक्ष अर्जुन सिंह कण्डारी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 960 खिलाड़ी ड्रेस कोड के साथ आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। आयोजन समिति की सभी सहयोगी संस्थाएं ,गढ़वाल हितैषिणी सभा, माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, लोर हर्बल बोस्केज और डेनिश पेटीसरी बढ़ चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।
टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1,21,000 का प्रथम पुरस्कार लोर हर्बल बोस्केज ,डेनिश पेटीसरी (मुकेश खंतवाल) द्वारा दिया जायेगा और 75,000 हजार का द्वितीय पुरस्कार गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा प्रदान किया जाएगा।
विजेता व उपविजेता ट्राफी (51,000 ) माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर राणा द्वारा दिए जाएंगे।
समाजसेवी सूरत सिंह बिष्ट ने मैन आफ द मैच की सभी ट्राफियां (50,000 ) देने की घोषणा की हैं।
आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दरवान सिंह रावत ने बताया कि उद्धाटन व समापन समारोह में समाजसेवी आनन्द सिंह रावत द्वारा मौजूद रहने वाले सभी खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों और अतिथियों के भोजन की व्यवस्था करेंगे।
खेलो उत्तराखण्ड, बढ़ो उत्तराखण्ड, जीतो उत्तराखण्ड, के उदघोष के साथ 14 दिसम्बर को आयोजकोआयोजकों ने पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खां पटौदी क्रिकेट स्टेडियम जामिया ओखला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन समारोह आयोजित किए जाने की घोषणा की ।
इस अवसर पर गढ़वाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, महासचिव पवन मैठानी, सांस्कृतिक सचिव वीरेंद्र सिंह नेगी के साथ महावीर सिंह राणा, देवेन्द्र रावत, मुकेश खंतवाल, फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य अध्यक्ष अर्जुन सिंह कण्डारी ,कार्यकारिणी प्रमुख एडवोकेट जे. एस.रावत,दरवान रावत,मनवर सिंह असवाल,वीरेंद्र बिष्ट , अनिल सिंह रौथाण, अभिषेक चौधरी और क्रिकेट कोच कमल बागड़ी उपस्थित रहे।

Next Post

तन्मय अग्रवाल का शतक, हैदराबाद 400/7

Fri Oct 17 , 2025
हैदराबाद 17 अक्टूबर (वार्ता) तन्मय अग्रवाल (132), अनिकेतरेड्डी (87) और एलगानी वरुण गौड (57) की शानदार पारियों के दम पर हैदराबाद ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले के तीसरे दिन स्टंप के समय सात विकेट पर 400 रन बना लिये हैं। हालांकि वह अभी भी दिल्ली के […]

You May Like