जबलपुर: मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष एवं कटनी मंडला जिला प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता आरके सिंह सैनी एवं उनके साथ अन्य अधिवक्तागण विगत दिवस कटनी पहुंचे। जहां उन्होंने अधिवक्तागणों होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अधिवक्ता संघ कार्यालय व न्यायालय परिसर का मुआयना कर वकीलों की समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। एसबीसी वाईस चेयरमेन श्री सैनी ने कहा कि वे हर पल वकीलों की समस्याओं के लिये मौजूद है और रहेंगे।
इस दौरान कटनी के अधिवक्ताओं की ओर से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, अधिवक्ताओं के लिए कक्ष रूम का निर्माण जैसी अन्य तमाम समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं की समस्या के जल्द निराकरण किये जाने का आश्वासन श्री सैनी ने दिया। श्री सैनी ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अधिवक्ता भाई बहन की शिकायत को लिखित रूप में हमारी जिला प्रतिनिधि को प्रेषित करें।
उक्त समस्या का समाधान शीघ्र से शीघ्र किया जाएगा। आरके सिंह सैनी ने आगामी 2026 में होने वाले मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव हेतु सभी अधिवक्तागणों से एड. अंजुला सरावगी बजाज एवं एड. संतु परोहा के साथ अपने लिए जन समर्थन भी मांगा । इस अवसर पर एड. अंजुला सरावगी बजाज (जिला प्रतिनिधि शिकायत निवारण समिति), एड. विष्णु पटेल, अक्षय बजाज, कहकशां मंसूरी, हिमांशु शर्मा, उपेंद्र सिंह, समर सैनी, अनुराग गुप्ता, फातिमा खान, वसीम खान, गौरव खाम्परिया, सभया दुबे, विपिन चक्रवर्ती, प्रेम शंकर दीक्षित, राहुल रजक, दस्मीत सिंह सहित अन्य नव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
