शिवपुरी में थाने के बाहर हंगामा, प्रधान आरक्षक से मारपीट

शिवपुरी: शिवपुरी में एक परिवार के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर दी गई। इस मामले में फिजिकल थाने के बाहर जमकर हंगामा भी देखने को मिला। लोगों को शांत करने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और समझाइश देकर उन्हें हटाने का प्रयास किया था।अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने प्रधान आरक्षक से मारपीट करने और सरकारी वाहन के शीशे तोड़ने के साथ शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक थाने के सामने जो भीड़ जमा हुई थी उनमें से कुछ लोगों ने प्रधान आरक्षक चालक ऋषभ करारे से झुमाझटकी की। पत्थर मारकर सरकारी वाहन के कांच भी तोड़े गए। इससे आरक्षक की आंख और कलाई में चोट लगी है।
पुलिसकर्मियों ने बचाया
जानकारी के मुताबिक भीड़ में शामिल लोगों ने आरक्षक के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें लात घूंसे से पीटा। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए सरकारी काम में बाधा डाली गई। आरक्षक के साथ मारपीट किए जाने पर मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया।
इस मामले में लगभग 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ऋषभ करारे देहात थाना में प्रधान आरक्षक चालक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपने साथ मारपीट करने वाले मोहन बाथम, राजवती बाथम और लाला बाथम को पहचान लिया है।

Next Post

पहली बार छठ पूजा मनाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा : आयुष्मान खुराना

Fri Nov 13 , 2026
मुंबई, 13 नवंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा है कि पहली बार छठ पूजा मनाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा है। आयुष्मान खुराना ने कहा कि पंजाबी परिवार से होने के कारण उन्होंने पहले कभी छठ पूजा नहीं मनाई थी। सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ […]

You May Like