खाते से उड़ाए ढाई लाख

जबलपुर: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना एक दुकान संचालक को महंगा पड़ गया, साइबर ठग ने खाते से ढाई लाख रूपए निकाल लिए। जानकारी के मुताबिक गंजीपुरा में दुकान संचालित करने वाले सुधीर नायक ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी के पैरों में काफी समय से परेशानी है। 4 अक्टूबर को दुकान में अपने मोबाइल में जबलपुर, भोपाल और नागपुर के बेस्ट डॉक्टर के नाम को सर्च किया।

कुछ देर बाद सुधीर नायक ने जस्ट डायल में सर्चिग के दौरान एक नंबर पर कॉल किया। सामने से आवाज आई कि आप किस डॉक्टर को और किस समस्या के लिए दिखाना चाहते है। बताया कि न्यूरो सर्जन को दिखाना है, इसके बाद कहा गया आज डॉक्टर व्यस्त है, जैसे ही फ्री हो जाएंगे तो कॉल आएगा, फिर आप आ सकते है। इसके बाद ऑनलाइन नंबर लगाने के लिए कहा गया ।

इसकेबाद एपीजी फाइल भेजी जिस पर क्लिक कर दिया। लिंक पर ऑप्शन आया कि 10 रुपए जमा करते हुए डॉक्टर के पास इलाज के लिए नंबर लगाया जा सकता है। उन्होंने जैसे ही नंबर के लिए क्लिक किया तो बैंक खाता एपीजी फाइल से कनेक्ट हो गया। 6 अक्टूबर को सुधीर नायक के खाते से दो लाख 55 हजार 682 रुपए ट्रांजेक्शन हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत लार्डगंज थाने में की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जिसके बाद अब साइबर सेल में शिकायत की गई है।

Next Post

विनट्रैक इंक प्रकरण में चेन्नई कस्टम के अधिकारियों की जांच शुरू,कस्टम दलाल निलंबित

Mon Oct 13 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) चेन्नई की फर्म विनट्रैक के प्रकण में राजस्व विभाग द्वारा की गयी प्रारंभिक तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू करते हुए विजलेंस जांच शुरू कर चेन्नई में सीमाशुल्क विभाग के कई अधिकारियों को दूसरी जगह भेज दिया गया है और एक दलाल का सीमा शुल्क […]

You May Like