लोकतंत्र सेनानियों ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का लिया संकल्प

ग्वालियर: लोकतंत्र सेनानी संघ के तत्वाधान में भारतरत्न स्व. जयप्रकाश नारायण एवं भारतरत्न नानाजी देशमुख का जन्मदिन यहां फूलबाग स्थित गांधी उद्यान में मनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव मदन बाथम ने संपूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं राजऋषि नानाजी देशमुख के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी तथा आपातकाल- 1975 में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया.

राष्ट्रीय सचिव ने दोनों महापुरुषों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की माँग को दोहराया. राष्ट्रीय सचिव ने स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने के निमित्त जनजागरण हेतु संकल्प की शपथ दिलवायी. ग्वालियर शहर में सर्वसम्मति से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया. इस निमित्त सक्षम प्राधिकारियों से मिलकर अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। पुनीत सक्सेना, भानुप्रकाश जैन, गोपाल भदौरिया, धर्मेंद्र मिश्रा, जयेन्द्र पाल खुराना आदि ने विचार व्यक्त किये.आयोजन की अध्यक्षता गुलशन गोगिया, स्वागत भाषण राजेन्द्र आर्य, संचालन गोपाल गांगिल व रामबाबू सेन ने आभार व्यक्त किया.

Next Post

डबरा में स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल

Sun Oct 12 , 2025
ग्वालियर: डबरा में एक लड़का रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल हुआ है। वह मंगला एक्सप्रेस से गिरा है। उसकी जेब से ग्वालियर से डबरा का टिकट मिला है। उसका डबरा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उसे कोई भी जानता हो तो डबरा […]

You May Like