जिले में 60 दिनों तक चलेगा टोबेको फ्री यूथ कैंपेन

सीधी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बबिता खरे ने बताया, कि जिले में शुक्रवार को तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की 60 दिवसीय एक्टिविटी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों को तंबाकू पदार्थ का सेवन न करने के लिए शपथ दिलाई गई। इसका उद्देश्य जिले के युवाओं और समुदाय को तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें तम्बाकू मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिसमें तम्बाकू निषेध बोर्ड लगाना और 100 गज के दायरे में पीली पट्टी बनाकर तम्बाकू निषेध क्षेत्र चिह्नित करना शामिल है।

कार्यक्रम में कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी, जो सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू के उपयोग पर रोक लगाता है। तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता से तम्बाकू मुक्त समाज बनाने में मदद मिलेगी और युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

Next Post

लिस्टेड गुंडा अभय वर्मा उर्फ बक्कल अवैध कट्टे सहित गिरफ्तार

Fri Oct 10 , 2025
छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश एवं गुंडा लिस्टेड अपराधी अभय वर्मा उर्फ बक्कल को 315 बोर के देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, अवैध हथियार, अवैध शराब और मारपीट जैसे 21 गंभीर मामले पहले से दर्ज […]

You May Like

मनोरंजन