शहर के ब्लैक स्पॉट पर तीन दिनों में होगा तेजी से काम

इंदौर: शहर में यातायात जाम और दुर्घटनाओं को लेकर शाम को बैठक हुई. बैठक में कलेक्टर ने तीन विभागों को 3 दिन में ब्लैक स्पॉट को दुरस्त करने की चेतावनी दी है. साथ ही युद्ध स्तर पर प्राथमिक रूप से ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकने के उपाय करने के आदेश दिए हैं.आज कलेक्टर सभागृह शहर में दुर्घटनाएं रोकने के लिए शिवम वर्मा ने शाम को सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक की. बैठक में नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी विभाग के अधिकारी मौजूद थे. तीनों विभागों को तीन दिनों में शहर के चिन्हित 33 ब्लैक स्पॉट पर कार्य करने की हिदायत दी है.

शहर में 33 चिन्हित ब्लैक स्पॉट है ,जिन पर दुर्घटनाएं हुई हैं. ऐसे स्थानों पर प्राथमिकता से युद्ध स्तर पर तीन दिनों में साइनेज लगाने के साथ लाइट और रम्बल स्टि्रप अनिवार्य रूप से लगाएं. कलेक्टर वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए. तीन दिनों बाद इन सभी स्थानों का वे स्वयं निरीक्षण भी करेंगे. दुर्घटना न हो, ऐसे उपाय विभागों द्वारा अनिवार्यता से किए जाए. बैठक में एडीएम रोशन राय ,नेशनल हाइवे, नगर निगम, एमपीआरडीसी, यातायात पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद थे.

इन ब्लैक स्पॉट्स पर काम होगा
जिला प्रशासन द्वारा जो ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए है, उनमें लवकुश चौराहा, रिजलाय फाटा धार रोड, देवास नाका चौराहा, बेस्ट प्राईज बायपास रोड, ओमेक्स सिटी बायपास रोड, डेक्थनॉल बायपास रोड, टाटा शोरूम एबी रोड, बिचौली मर्दाना ब्रिज के ऊपर बायपास, तीन इमली चौराहा, रालामण्डल चौराहा बायपास रोड, तेजाजी नगर ब्रिज के ऊपर एबी रोड, कैलोद करताल फाटा बायपास रोड, राऊ गोल चौराहा, आईटी पार्क चौराहा, विशेष जूपीटर हॉस्पिटल के सामने रिंग रोड, प्रभु तौल कांटे के पास नेमावर, ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने नेमावर रोड देवगुराड़िया, ग्राम माचल, महू –नीचम रोड घाटाबिल्लौद, काला सूरा फाटा इंदौर धार रोड, ए बी रोड भैरुघाट पुलिया के पास ग्राम कालाकिराय, ए बी रोड अर्जुन बरोदा, डकाच्या ए बी रोड, बुड़ी बरलाई, कल्याण मील, लसुडिया परसार, टीही पुलिया फॉरलेन रोड, पिगडम्बर, माँ वैष्णो ढाबा, इंदौर खंडवा रोड भैरूघाट, इंदौर खंडवा बाई ग्राम और दुधिया पावर हाउस के सामने नेमावर रोड शामिल हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि उक्त ब्लैक स्पाट्स पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कारवाई की जाएं.

Next Post

उन्हेल से जुड़ेगा इंदौर एयरपोर्ट, इंगोरिया हातोद से कनेक्टिविटी के लिए आज होगा भूमि पूजन

Fri Oct 10 , 2025
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के तहत एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन जिले की उन्हेल तहसील में एक महत्वपूर्ण सड़क का भूमि पूजन करेंगे जो इंगोरिया हातोद होते हुए सीधे इंदौर एयरपोर्ट तक जुड़ेगी. श्रद्धालुओं से लेकर आमजन इस सड़क का आसानी […]

You May Like