साइंस कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

ग्वालियर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत से संबद्ध सफल युवा मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. बी.पी.एस. जादौन व राजू कुशवाह सहित सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह मौजूद रहे। उन्होंने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई। पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. सीमा शर्मा, एस.एस. सेंगर, आर.के. खरे, डी.पी. शर्मा, अनीश पांडे, गरिमा शर्मा, सुनील शर्मा, रामपाल सिंह और चमन कुशवाह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Next Post

युवावस्था चरित्र निर्माण का समय, इसमें नशे से दूरी है जरूरी

Fri Aug 1 , 2025
*नशा पखवाड़े के समापन पर रासेयो, माधव कॉलेज में व्याख्यान का आयोजन* ग्वालियर। युवावस्था व्यक्ति के चरित्र निर्माण का समय होता है यदि इस अवस्था मे व्यक्ति नशे जैसी लत की गिरफ्त में आता है तो परिवार,समाज और देश के विकास की गति प्रभावित होती है। नशा मुक्त भारत अभियान […]

You May Like

Play sound