दिल्ली थोक बाजार में गेहूं, चावल नरम, खाद्य तेल-दालों में गिरावट

नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल और गेहूं के भावों में हल्की गिरावट रही तथा दाल दलहनों में मिला जुला रुख रहा जबकि खाद्य तेलों में गिरावट दर्ज की गयी।

बाजार में गुड़ में नरमी दिखी जबकि चीनी हल्की तेज रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 1.06 प्रतिशत तेज हो कर 4595 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया था। इसके विपरीत अमेरिकी सोया तेल वायदा शाम को 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51.21 डॉलर प्रति यूनिट के भाव पर बोला जा रहा था।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल औसतन दो रुपये घटकर 3,853.12 रुपये प्रति क्विंटल रहा। गेहूं साढ़े करीब छह रुपये नरम हो कर 2853.16 रुपये प्रति क्विंटल पर था। इसी के साथ आटा 3311.16 रुपये प्रति क्विंटल पर करीब दो रुपये नरम हो गया।

खाद्य तेलों में गिरावट के बीच सरसों तेल 34 रुपये और वनस्पति 43 रुपये प्रति क्विंटल घट गया। सूरजमुखी तेल 14 रुपये सस्ता रहा और पाम ऑयल दो रुपये प्रति क्विंटल की तेजी पर था। मूंगफली तेल में 10 रुपये और सोया तेल 48 रुपये रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दिखी।

दाल-दलहनों में तेजी के बीच चना दाल की औसत कीमत 18 रुपये और मसूर दाल 10 रुपये तेज रही। मूंग दाल औसतन दो रुपये नरम रही। इसके विपरीत तुअर दाल 27 रुपये तेज हो गयी। उड़द दाल भी 11 रुपये प्रति क्विंटल और तेज हो गयी।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 5 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ नरम रही जबकि चीनी करीब तीन रूपये प्रति क्विंटल और महंगी हो गयी।

 

Next Post

एनटीपीसी के 165 विद्युत संयंत्रों में एआई संचालित निगरानी प्रणाली स्थापित करेगी तोशिबा

Thu Oct 9 , 2025
नयी दिल्ली/ कावासाकी (जापान), 9 अक्टूबर (वार्ता) जापान की तोशिबा एनर्जी सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस भारत में सरकारी क्षेत्र के उपक्रम एनटीपीसी लि. के 165 विद्युत् संयंत्रों में अपनी ईटाप्र (ट्रेडमार्क) एआई-संचालित निगरानी प्रणाली स्थापित करेगी। तोशिबा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस बाबत दोनों कंपनियों के बीच […]

You May Like