बैतूल-इंदौर हाईवे पर हादसे में युवक की जान गई

बैतूल। बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

चिचोली पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल देर रात आलमपुर निवासी योगेश अपने भाई के घर जा रहे थे, तभी पाठाखेड़ा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की सूचना पर स्थानीय लोगों ने घायल युवक को चिचोली अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगोंं के अनुसार सीताडोगरी से टेमागांव तक हाईवे की हालत बेहद खराब है।

जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे की तत्काल मरम्मत और जिम्मेदार ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

सड़क पर प्रसव: चार कर्मचारियों के वेतन एवं मानदेय कटेंगे, 108 वाहन का संचालन कर रही कंपनी पर कार्रवाई की सिफारिश

Thu Oct 9 , 2025
खरगोन। समय पर एंबुलेंस ना आने के चलते सड़क पर महिला द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने के मामले में जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर चार कर्मचारियों के मानदेय व वेतन काटने के अलावा एम्बुलेंस सेवा पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। सीएमएचओ […]

You May Like