चावल-चीनी मजबूत, गेहूं नरम, खाद्य तेल-दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं की कीमतों में मंदी रही। खाद्य तेलों और दालों के दाम में उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं, चीनी में भी बढ़त देखी गयी।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 35 रिंगिट चढ़कर 4,472 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50.83 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 12 रुपये बढ़कर 3,864.44 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। गेहूं के भाव नौ रुपये घटकर 2,852.46 रुपये प्रति क्विंटल रहे। आटे की कीमत भी तीन रुपये गिर गयी और यह 3,303.07 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। सरसों तेल की औसत कीमत 52 रुपये और मूंगफली तेल की 57 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। अन्य तेलों में तेजी रही। सूरजमुखी तेल 88 रुपये और वनस्पति 85 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल की कीमत 33 रुपये और पाम ऑयल की 38 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में चना दाल की औसत कीमत नौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल की औसत कीमत 16 रुपये और मसूर दाल की 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। वहीं, तुअर दाल सात रुपये और उड़द दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 15 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी जबकि चीनी में तीन रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।

 

 

Next Post

मोदी ने स्थापित किए सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम : रविशंकर

Tue Oct 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 24 साल पूरे होने पर कहा कि वह बिना थके, बिना रुके सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित करते हुए भारत के […]

You May Like