रुपया तीन पैसे टूटा

मुंबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 3.25 पैसे टूटकर 88.7725 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 4.50 पैसे की मजबूती के साथ 88.74 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज 1.50 पैसे चढ़कर 88.7250 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दिनभर सीमित दायरे में रहा। इसका दिन का उच्चतम स्तर 88.72 रुपये प्रति डॉलर और निचला स्तर 88.79 रुपये प्रति डॉलर रहा।

शेयर बाजार की तेजी से रुपये को समर्थन मिला जिससे इसकी गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

चावल-चीनी मजबूत, गेहूं नरम, खाद्य तेल-दालों में घट-बढ़

Tue Oct 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं की कीमतों में मंदी रही। खाद्य तेलों और दालों के दाम में उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं, चीनी में भी बढ़त देखी गयी। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज […]

You May Like