रेल यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : डीआईजी रेल

इंदौर: रेलवे पुलिस इकाई इंदौर में सोमवार को अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता डीआईजी रेल मध्य प्रदेश, पंकज श्रीवास्तव ने की. बैठक में एसपी रेल इंदौर पद्म विलोचन शुक्ल, डीएसपी रेलवे ज्योति शर्मा सहित जीआरपी इंदौर के सभी थाना और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे.बैठक में रेल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा और सेवा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई.

डीआईजी श्रीवास्तव ने अधिकारियों को चोरी के मामलों में बरामदगी प्रतिशत बढ़ाने, सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का तुरंत निराकरण करने, लंबित अपराध, चालान और मर्ग प्रकरणों का शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए. उन्होंने गुम बालक-बालिकाओं की खोज, स्थाई वारंटों की तामीली, विभागीय जांच और रेल मदद पर प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया.

साथ ही कहा कि रनिंग ट्रेन में दर्ज शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. डीआईजी श्रीवास्तव का कहना है कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करे, ताकि यात्रियों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो. उन्होंने थाना प्रभारियों को स्टेशन और ट्रेनों में सतत गश्त व्यवस्था बनाए रखने और यात्री-अनुकूल पुलिसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए. बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सराहा तथा आगामी त्रैमासिक समीक्षा बैठक तक ठोस और सुधारात्मक परिणाम प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

Next Post

दिसंबर तक तैयार होगा 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक जिला अस्पताल

Tue Oct 7 , 2025
प्रदीप मालवीय इंदौर:आजादी के सात दशक बाद इंदौर को एक और आधुनिक अस्पताल मिलने जा रहा है. देश के पहले गृहमंत्री पं. गोविंद वल्लभ पंत, जिन्होंने 1956 में एमवाय अस्पताल का लोकार्पण किया था, उन्हीं के नाम पर धार रोड पर बन रहा नया जिला अस्पताल दिसंबर 2025 तक तैयार […]

You May Like

Play sound