
जबलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में व्याप्त गंभीर समस्याओं, शिक्षकों द्वारा छात्राओं के प्रति अनुचित व्यवहार, शैक्षणिक अनियमितताओं तथा छात्राओं के साथ हो रही अभद्र घटनाओं के संबंध में तत्काल कार्यवाही की माँग की। ज्ञापन में बताया गया कि महा विद्यालय के एक अतिथि शिक्षक द्वारा लगातार छात्राओं के साथ अभद्र एवं आपत्तिजनक व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही जिन छात्राओं ने घटनाओं की शिकायत की थी, उन छात्राओं पर विभागाध्यक्ष द्वारा दबाव बनाया जा रहा है कि वे अपनी शिकायतें वापस लें। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के महानगर मंत्री आर्यन पुंज ने कहा कि जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन शीघ्र आवश्यक कार्यवाही नहीं करता, तो एबीवीपी विद्यार्थियों के भविष्य और महाविद्यालय की गरिमा की रक्षा हेतु उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी।
इस दौरान परिषद् के महानगर मंत्री आर्यन पुंज, ऐश्वर सोनकर, अंचल मिश्रा, अक्षत ताम्रकार, आशुतोष पटेल, दिव्यांक पचौरी, प्रफुल तिवारी, भास्कर पटेल, सार्थक तिवारी, आदित्य सिनोदिया यश पटेल ,आयुष कोष्टा, आराध्य निगम उपस्थित रहे ।
