जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में आग से सात मरीजों की मौत

जयपुर 06 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (एमएसएस) अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रविवार देर रात आग लग जाने से सात मरीजों की मौत हो गई जबकि तीन-चार मरीज घायल हो गए।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे आसीयू में धुंआ फैल गया और इस दौरान धुंए से दम घुटने आदि से सात मरीजों की मृत्यु हो गई।

इस घटना के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात करीब ढाई बजे अस्तपाल पहुंचे और हालात का जायजा लिया और इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया और इसे दुःखद बताया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में

प्रशासन एंव चिकित्सा विभाग एवं अस्पताल के अधिकारियों से जानकारी ली और पीड़ितों को त्वरित हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा, इलाज और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री शर्मा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जांच के लिए कमेटी की घोषणा की गई है। इसके लिए चिकित्सा विभाग के आयुक्त इक़बाल ख़ान की अध्यक्षता में कमेटी घटना की जांच करेगी और यह समिति इस हादसे से संबंधित सभी पहलुओं की जांच करके एक विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी।

इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपना दिल्ली जाने का दौरा भी स्थगित कर दिया और इस घटना पर पूरी नजर बनाये हुए हैं।

Next Post

अमेरिका के अलबामा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, 12 घायल

Mon Oct 6 , 2025
न्यूयॉर्क, 06 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य अलबामा की राजधानी मोंटगोमरी के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में प्रतिद्वंद्वी बंदूकधारियों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। मोंटगोमरी के पुलिस प्रमुख […]

You May Like