सिग्रामपुर में राज्यपाल का हुआ आगमन, 116 लाख रुपये के कार्यों का किया लोकार्पण

दमोह.अभी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी का प्रदेश में कार्यक्रम था आयुष्मान कार्ड का वितरण हुआ जिसमें प्रदेश का स्थान प्रथम है.मैं आपको बताना चाहता हॅू कि जॉच में भी प्रदेश का स्थान पूरे देश में प्रथम है. प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल जिले के सिग्रामपुर में आयोजित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि साथी व आदि सहयोगियों से संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे.कार्यक्रम में विशेष रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय दुर्गादास उइके, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी,पशुपालन व डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, हटा विधायक उमा देवी खटीक, मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति उपस्थित रहे.राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि आगे जाकर डिजिटल कार्ड बनाए गए हैं उनसे मिलान कर शादी ब्याह हो जिससे आगे जाकर बच्चा सिकल सेल वाला न हो.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा वीरांगना रानी दुर्गावती के बारे में कौन नही जानता होगा, उनकी 500 वर्ष पुरानी विरासत है, आज विद्यार्थी उनको पाठ्य पुस्तक में पढ़ते है, मैं कल्पना करता हॅू कि वह वीरंगना कैसी होगी, जब मैने उनके बारे में पढ़ा तो पता चला कि उन्होनें जीवन में कई संघर्ष किये.जब लड़ाई होती तो वह अपने दॉतो से घोड़े की लगाम दबाकर दोनो हाथो से तलवार चलाती थी, हम कल्पना भी नहीं कर सकते है, उनके जीवन चरित्र से हमको बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है, जिससे हमको आभास होगा कि उन्होने हमारे देश और समाज के लिए क्या किया है.

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि एक दम छोटे लोगो की बात, आदिवासी की बात, उसमे भी बैगा, भारिया, सहरिया जिनको आज तक कोई पूछता नही था मध्यप्रदेश में 2011 की जनगणना के अनुसार आदिवासियों की जनसंख्या 1 करोड़ 54 लाख थी मुझे लगता है कि 2025 के बाद उनकी जनसंख्या मध्यप्रदेश में करीब 1 करोड़ 90 लाख होगी.केंद्र सरकार और राज्य सरकार की बहुत सारी योजना है, जिसमें दो योजनाओं की बात जरूर करूंगा जिसमें पीएम जनमन योजना बैगा, भारिया, सहरिया जिनकी मध्यप्रदेश में जनसंख्या 13 लाख 40 हजार सरकारी रिकार्ड में है उनके लिए राज्य सरकार ने 24 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया है, इस योजना का तीसरा वर्ष चल रहा है। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत शिक्षा, आवास, सिचाई, रास्ता यह सब आ गया है, दूसरी योजना धरती आबा उत्कर्ष योजना जो कि बिरसा मुंडा के जन्मदिवस से प्रारंभ हुई है,

उन्होने कहा कि प्रशासन के जितने भी अधिकारी और कर्मचारी है वह योजना का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें और जितनी भी जनप्रतिनिधिगण और सामाजिक कार्यकर्ता है वह भी इसमें सहयोग करें.

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि हमारी जनजाति समाज की गरिमा, गौरव की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती की जन्म जयंती है, सिंग्रामपुर की यह पावन धरती और यहां पर प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल मंचासीन है, मैं आपको बताना चाहता हूं कि सिकल सेल, एनीमिया, कुपोषण यह सर्वाधिक जनजाति क्षेत्र में फैली हुई बीमारी है, इसको समाप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार सतत् कार्य कर रही है. जनजाति समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सिकल सेल और एनीमिया जैसे बीमारियों के उन्मूलन का संकल्प और दूरदर्शिता सराहनीय है.

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आयोजित आदि शक्ति और आदि सहयोगियों से संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल का सिंग्रामपुर आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है.उन्होंने कहा कि मैं राज्यपाल मंगुभाई पटेल को प्रणाम करता हॅू, नमन करता हूं जिन्होंने मेरे छोटे से आग्रह पर जबेरा विधानसभा के सिंग्रामपुर आकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.राज्यमंत्री श्री लोधी ने इस अवसर पर मंच से आदिवासी समाज के सभी बंधुओं और नागरिकों का अभिवादन किया. प्रदेश के पशुपालन व डेयरी विकास राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि हम लोग तो जनसेवा के लिए काम कर रहे हैं चाहे आदिवासी समाज हो या अन्य समाज हम सभी के लिए कार्य कर रहे है।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की जन्मजयंती के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का आगमन हुआ है इसके पहले राष्ट्रपति का आगमन यह बताता है कि जबेरा विधानसभा के जो जनजाति समाज के साथी है, उनके लिए केंद्र और राज्य सरकार निरंतर चिंता कर रही है.

Next Post

यूक्रेनी रेलवे स्टेशन पर रूसी हमले में लगभग 30 लोग घायल

Sun Oct 5 , 2025
कीव, 5 अक्टूबर (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में एक रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोन हमले में कम से कम 30 लोग घायल हो गए हैं। बीबीसी के हवाले से श्री जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि प्रारंभिक […]

You May Like