ब्राउन शुगर तस्करी में फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

इंदौर. क्राइम ब्रांच की सतत कार्रवाई के तहत अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के प्रकरण में एक और फरार आरोपी को राजस्थान के निंबाहेड़ा से गिरफ्तार किया है. आरोपी अकरम खान पर पूर्व में राजस्थान में तीन अपराध दर्ज है.

एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी को मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर ट्रेस किया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचता था. क्राइम ब्रांच टीम पहले भी इस प्रकरण में 23 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. अब आरोपी अकरम के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

फिलिस्तानी के समर्थन में पुर्तगाल में प्रदर्शन

Sun Oct 5 , 2025
लिस्बन, 05 अक्टूबर (वार्ता) पुर्तगाल के लिस्बन शहर में शनिवार को 3,000 से ज़्यादा लोग फ़िलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने और गाज़ा में मानवीय सहायता पहुँचाने की कोशिश करने पर इज़रायल द्वारा हिरासत में लिए गए तीन पुर्तगाली नागरिकों की रिहाई की माँग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कहा […]

You May Like