ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत राधा रानी ढाबा के पास ट्राला ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रामसुम्मेर छोटे भैया पटैल 60 वर्ष निवासी ग्राम दौनी ने सूचना दी कि उसके 2 बेटे हैं उसका छोटा बेटा वीरू उर्फ वीरेन्द्र पटैल 26 वर्ष सुबह घर से बिना खाना खाये चला गया था, राधा रानी ढाबा के पास ट्राला ने उसके बेटे की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वीरू उर्फ वीरेन्द्र को गंभीर चोटेें आ गई। इलाज के लिए शासकीय अस्पताल मझौली ले जाया गया जहां डाक्टर ने चैक कर उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Post

जयपुर पिंक पैंथर्स को पुणेरी पलटन के हाथों 5 प्वाइंट से मिली हार

Sun Oct 5 , 2025
चेन्नई, (वार्ता) अंतिम मिनटों में दो सुपर टैकल के सहारे पुणेरी पलटन ने शनिवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 63वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-36 से हरा दिया। जयपुर की टीम पहले हाफ में 13 […]

You May Like