खम्हरिया मोड़ के पास बोलेरो ने 25 लोगों को रौंदा, 15 गम्भीर, दो की मौंत

पन्ना। पवई से लगभग 5 किलोमीटर दूर मोहंद्रा मार्ग पर खम्हरिया मोड पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब ग्राम खम्हरिया के लोग दशहरा पर्व पर चल जुलूस लेकर दुर्गा मां का विसर्जन करने तालाब जा रहे थे, तभी पवई मोहन्द्रा मार्ग पर खम्हरिया मोड में गुरूवार शाम लगभग 7 बजे जैसे ही पहुंचे पवई की ओर से तेज रफ्तार बोलेरो एमपी 54 टी 0292 मोहन्द्रा की ओर जा रही थी, बोलेरो ने बाइक सवारों को सीधे टक्कर मार दी,तेज गति होने से पहले मोटरसाइकिल सवारो को कुचला, फिर चल जुलूस में शामिल लगभग 25 लोंगों को कुचल कर घायल कर दिया। जिसमें 15 लोगों की गम्भीर चोंटें लगने की बात बताई गईं। सूचना मिलते ही एसपी पन्ना निवेदिता नायडू मौंके पर पहुंची और घायलों को तत्काल पवई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को कटनी जबलपुर के लिए रेफर किया गया। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये लोग हुये घायलः- केशव प्रसाद उम्र 61 वर्ष, राहुल पटेल उम्र 16 वर्ष, रूपलाल उम्र 40 वर्ष, राजपाल उम्र 32 वर्ष , बलिराम उम्र 19 वर्ष, कौशलेंद्र सिंह उम्र 29 वर्ष, अंतु आदिवासी उम्र 45 वर्ष, सुशील पाल 15 वर्ष, पप्पू राजा 42 वर्ष, दद्दू राजा उम्र 38 वर्ष, पुरुषोत्तम उम्र 30 वर्ष, शिवम उम्र 10 वर्ष, पुष्पेंद्र सिंह 54 वर्ष, कौशलेंद्र उम्र 28 वर्ष सभी ग्राम खम्हरिया के निवासी बताए जा रहे है कटनी जिला चिकित्सालय में पुरषोत्तम पटेल और राकेश पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

ग्रामीणों का आक्रोश, खम्हरिया मोड़ पर 5 घंटे किया चक्का जामः- पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत खम्हरिया मोड़ पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए भीषण हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह पवई- मोहन्द्रा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।। यह चक्काजाम लगभग पांच घंटे तक रहा जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।प्रदर्शन कारी घटना की उच्चस्तरीय जांच,मृतको व घायलों के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर शाहनगर एस डी एम रामहेत चौधरी, तहसीलदार पवई त्रिलोक सिंह, एसडीओपी भावना सिंह दांगी, थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ प पहुँचे। जिन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। करीब पांच घंटे तक मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला औऱ मामले को शांत करवाया गया मृतकों को कटनी जिला चिकित्सालय में पी एम होने के बाद ग्रह ग्राम लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Next Post

कुख्यात बदमाश पुलिस को देख दौड़ा, कूदते समय गिरा, कट्टा, 3 कारतूस जप्त 

Fri Oct 3 , 2025
जबलपुर। गढ़ा पुलिस ने कुख्यात बदमाश बदमाश सागर बाल्मीक उर्फ मान्या सुर्वे को बड्डा दादा ग्राउण्ड के पास पकड़ने घेराबंदी की तो उसने दौड़ लगा दी और मंदिर की दीवार पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया, इस दौरान गिरने से उसे चोटें आ गई।‌ आरोपी के कब्जे से देशी 1 […]

You May Like