
नर्मदापुरम। विजयदशमी पर्व पर पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शस्त्र पूजन किया। नगर पालिका अध्यक्ष, संभागीय अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक और अन्य जनप्रतिनिधि तथा पुलिस विभाग के अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। श्रीमती गौर ने सभी नर्मदापुरम वासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। उन्होंने शस्त्र पूजन को केवल अस्त्र-शस्त्र की पूजा नहीं बल्कि शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र रक्षा का वंदन बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस परंपरा को सामाजिक एवं प्रशासनिक रूप से जोड़ने की सराहना की।
