आज मन रहा दशहरा, रात में जलेंगे रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतले, पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन

ग्वालियर: ग्वालियर में आज गुरूवार को दशहरा के मौके पर विभिन्न स्थानों पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाएगा। शहर में सबसे बड़े रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले फूलबाग के ऐतिहासिक मैदान पर जलाएं जाएंगे। इसके अलावा थाटीपुर दशहरा मैदान, डीडी नगर रामलीला मैदान, जीवाजी क्लब में रावण दहन किया जाएगा।

फूलबाग पर पिछले एक महीने से कारीगर लगातार पुतलों का निर्माण कर रहे थे। दशहरा के मौके पर हजारों की संख्या में लोग पुतला दहन देखने के लिए फूलबाग मैदान पहुंचेंगे। उससे पहले रामलीला से चल समारोह निकलेगा जो शहर मे घूमकर वापस फूलबाग पहुंचेगा।ग्वालियर में सबसे पुराना रावण दहन फूलबाग पर होगा। यहां से पहले छत्री बाजार में सौ वर्ष से रावण दहन होता चला आ रहा है।

यह आयोजन पहले छत्री मैदान पर होता था, पर अब फूलबाग पर होता है। इसके साथ ही ग्वालियर का सबसे ऊंचा रावण शताब्दीपुरम-डीडी नगर में भी दहन किया जाएगा। इस दौरान सभी आयोजनों में काफी संख्या में शहर के लोग पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अपने स्तर पर ट्रैफिक डायवर्ट से लेकर पार्किंग तक के इंतजाम किए हैं।

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष तोमर का आज व्यस्त दौरा, विभिन्न आयोजनों में होंगे शामिल

Thu Oct 2 , 2025
ग्वालियर: विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आज 2 अक्टूबर को ग्वालियर प्रवास पर हैं। तोमर विजयदशमी के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में दोपहर 2:30 बजे आयोजित शस्त्र पूजन सहित शहर में अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।विधानसभा अध्यक्ष तोमर विक्रांत विश्वविद्यालय, चित्तौरा रोड ग्वालियर में आयोजित “विधि संवाद” कार्यक्रम में शामिल […]

You May Like