मुंबई, 01 अक्टूबर (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी बाजार से पैसा निकालने और बैंकों की ओर से डॉलर की मांग आने से बुधवार को रुपया 9.75 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.71 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा पांच पैसे टूटकर 88.8075 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। यह 1.75 पैसे की तेजी के साथ 88.79 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और एक समय 88.65 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने से रुपये पर दबाव रहा। साथ ही निजी तथा सार्वजनिक बैंकों की ओर से डॉलर की खरीद बढ़ने से भी भारतीय मुद्रा कमजोर हुई है।
