दिन दहाड़े कॉपर केबिल चोरी कर रहे 2 चोर पकड़ाए

सलामतपुर। वेलस्पन कंपनी में दिन दहाड़े कॉपर की केबिल चोरी कर रहे दो चोर सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते पकड़ में आ गए हैं। जिन्हें सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को रायसेन न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वेलस्पन कंपनी में साढ़े तीन बजे एसपी 3 प्लॉट के पास कुछ संदिग्ध युवक सामान उठाते हुए सहायक सुरक्षा अधिकारी अभिषेक लोवंशी को दिखे। तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो 2 चोर ज़मीन में बिछाने वाली चार लेयर वाली कॉपर केबिल जिसकी कीमत लगभग पच्चीस हजार रुपये काटकर प्लास्टिक की बोरी में भर रहे थे। उनको तत्काल रंगे हाथों पकड़ लिया। चोरों की पहचान सरवन लोधी पिता निर्भय सिंह लोधी उम्र 25 वर्ष और मोहित लोधी पिता गजराज सिंह लोधी उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी जमुनिया गांव के रूप में हुई। पुलिस को मामले की जानकारी देकर दोनों चोरों को उनके हवाले कर दिया। वहीं सलामतपुर पुलिस ने सरवन लोधी और मोहित लोधी से चोरी की कॉपर केबिल ज़ब्त कर के उनके विरुद्ध फरियादी खेलराम तिवारी की रिपोर्ट पर धारा 303(2), 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज कर मंगलवार को रायसेन न्यायालय में पेश किया है।

इनका कहना है।

वेलस्पन कंपनी में दिन दहाड़े कॉपर की केबिल काटकर चोरी कर रहे 2 चोरों को सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते पकड़ लिया गया है। मामला दर्ज कर मंगलवार को रायसेन न्यायालय में पेश किया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर

Next Post

ननि अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन  

Tue Sep 30 , 2025
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के कांग्रेस, बसपा एवं आम आदमी पार्टी समेत कुल 22 पार्षदों ने आज कलेक्टर से मिलकर नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के लिए पत्र सौपा है। पत्र में ननि अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों […]

You May Like