ग्वालियर शिवपुरी हाईवे 60 घंटे से जाम, भूख-प्यास से लोग बेहाल

ग्वालियर: निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे 60 घंटे से भी ज्यादा समय तक जाम रहा। कुछ दूर तक वाहन रेंगते, इसके बाद जहां के तहां खड़े हो जाते। हाईवे पर करीब 13 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम का असर दतिया क्षेत्र तक पहुंच गया। इससे नवरात्र में दतिया से जाने वाले या वहां से लौटने वाले श्रद्धालु भी जाम में फंसे हुए हैं। घंटों जाम में फंसे होने की वजह से वाहन सवार भूख-प्यास से बेहाल रहे।

जाम की वजह से शिवपुरी एवं दतिया होकर झांसी शहर तक आने के लिए लोगों को मीलों रास्ता तय करना पड़ा। यही नहीं कुछ ने बीच का रास्ता अपनाया और आर्थिक क्षति के साथ समय की भी बर्बादी हुई। फिर भी सफर अधूरा रहा। लोग बिगड़ी व्यवस्था पर झल्लाए नजर आए। यही नहीं जाम में फंसी कारों सहित सवारी वाहनों में सवार लोग चालकों को छोड़कर किसी साधन से निकल लिए। कुछ लोग ऐसी जगह फंसे रहे, जहां खाने-पीने का इंतजाम भी नहीं था।

Next Post

नर्मदा में डूबने की घटनाओं से प्रशासन चिंतित, अवैध रेत उत्खनन बना प्रमुख कारण

Tue Sep 30 , 2025
सीहोर/बुधनी: बुदनी घाट पर नहाते समय डूबे दो युवकों का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है. पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम उन्हें खोजने में जुटी है, जबकि परिजन घाट पर डटे हैं. जिले में नर्मदा नदी में लगातार हादसे हो रहे हैं. पिछले छह महीनों में आठ लोग […]

You May Like