मुरार रामलीला मैदान के लिए सभापति तोमर देंगे 15 लाख

ग्वालियर: मुरार रामलीला मैदान में 2 अक्टूबर से आयोजित होने वाली रामलीला का भूमिपूजन निगम सभापति मनोज सिंह तोमर ने किया। विदित हो कि मुरार में रामलीला का आयोजन पिछले 115 वर्षों से लगातार होता आ रहा है।

विगत वर्ष सभापति मनोज तोमर ने अपनी निधि से 5 लाख दिए थे, जिससे रामलीला का आरसीसी का मंच बनकर तैयार हो गया है। पुनः समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर एक मांग पत्र सभापति तोमर को सौंपा गया। जिसके बाद सभापति तोमर ने गेट निर्माण, साज सज्जा आदि हेतु सभापति निधि से 15 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की है।

Next Post

दुर्गा पंडाल में कटे-टूटे तारों से जल रही थी बिजली, प्रकरण दर्ज

Tue Sep 30 , 2025
जबलपुर:साउथ एवेन्यू माल ग्वारीघाट मेन रोड मां नर्मदा युवा सांस्कृतिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा पंडाल में कटे, कटे टूटे एवं असुरक्षित जोड़ वाले तारो का उपयोग बिजली सप्लाई की जा रही थी। लापरवाही बरतना पाये जाने पर समिति अध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।पुलिस के मुताबिक […]

You May Like