पीएम मित्र पार्क में 7,500 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 13 कंपनियों को जमीन आवंटित

इंदौर: पीएम मित्र पार्क के दूसरे चरण में 7.5 हजार करोड़ का निवेश का प्रस्ताव है, इसके लिए 13 कंपनियों ने जमीन ली है. पीएम मित्र पार्क एमपीआईडीसी द्वारा विकसित किया जा रहा है. उक्त पार्क धार जिले की बदनावर तहसील में निर्माणाधीन है. खास बात यह है कि पीएम मित्र पार्क के पहले चरण में 14 हजार करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.संभाग के धार जिले में बदनावर में निर्माणाधीन पी.एम. मित्र पार्क के द्वितीय चरण के तहत 13 कंपनियों को 320 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। उक्त जमीन पर लगभग 7,500 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है. इससे 16,000 से अधिक नए रोजगार पैदा होने की संभावना है. दूसरे चरण पूरा होने के साथ ही पी.एम. मित्र पार्क में अभी तक 38 कंपनियों के निवेश प्रस्तावों का आंकड़ा 21,500 करोड़ रुपए हो गया है. उक्त निवेश प्रस्तावों से बदनावर इलाके में करीब 55,000 हजार रोजगार के अवसर मिलेंगे. अभी तक कुल 1,140 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। जल्दी ही तृतीय चरण शुरू किया जाएगा.
सामाजिक अधोसंरचना का विकास लक्ष्य
एमपीआईडीसी कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने बताया कि प्रमुख सचिव राघवेंद्रसिंह द्वारा जनवरी में चेन्नई में केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय शिविर में मध्यप्रदेश के निवेश मॉडल को प्रस्तुत किया था. इसके बाद देश की कई कंपनियों द्वारा निवेश में रुचि दिखाई गई थी. एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक प्रजापति ने बताया कि योजना का अगला लक्ष्य पी.एम. मित्र पार्क के आसपास सामाजिक अधोसंरचना का विकास करना है, जिसमें स्कूल, कॉलेज, खेल मैदान, अस्पताल, मनोरंजन केंद्र तथा कर्मचारियों हेतु सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएगी. इसके तहत सभी आय वर्ग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आवास उपलब्ध कराने की योजना है.
पर्यावरणीय मानको का रख रहे ध्यान
पीएम मित्र पार्क पर्यावरणीय मानकों का ध्यान रखकर विकसित किया जा रहा है, जिसमें 20 एमएलडी का जीरो लिम्डि डिस्चार्ज कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, 10 मेगावाट सोलर प्लांट, ग्रीन जोन एवं जलाशयों का विकास शामिल है. वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु पार्क में कोयला उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है

Next Post

सरोजिनी नायडू जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन, उनके विचार राष्ट्र सेवा की प्रेरणा

Fri Feb 13 , 2026
भोपाल: सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू ने देश सेवा, साहित्य सृजन और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like